Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा: उदाकिशुनगंज में सात घरों में चोरी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, July 30, 2019

मधेपुरा: उदाकिशुनगंज में सात घरों में चोरी

कोशी लाइव:अक्की

मधेपुरा के उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र में एक ही रात बदमाशों ने सात घरों में चोरी की। घरों में सोए लोगों को रात में चोरी का पता नहीं चला। सुबह एक के बाद सात घरों में चोरी का पता चलने के बाद लोग सकते में आ गए। चोरी की घटना उदाकिशुनगंज के नयानगर पंचायत की है। सोमवार की रात चोरों ने जेवरात सहित अन्य सामान चुराये। चोरी की सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का जायजा लिया।


मधेपुरा में सोमवार की रात ईंट भट्ठा पर बदमाशों ने की मारपीट


मधेपुरा के उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र स्थित एक ईंट भट्ठा पर कुछ बदमाशों ने सोमवार की रात मजदूरों से मारपीट की। महिला मजदूरों के साथ बदमाशों ने अभद्रता की। इस खटना के बाद से मजदूरों में भय की स्थिति बनी है। उदाकिशुनगंज के बुधमा में सोमवार की देर रात घटना हुई। मंगलवार की थाना पुलिस को घटना की सूचना दी गयी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ईंट भट्ठा पर काम करने वाले मजदूरों से पूछताछ की। पुलिस मामले की जांच- पड़ताल करने में लगी है।