कोशी लाइव:अक्की
संवाद सूत्र,सिंहेश्वर(मधेपुरा): रामजानकी चौधरी ठाकुरबाड़ी के महंत दिलीप चौधरी हत्याकांड में चार की गिरफ्तारी हुई है। हत्याकांड में नौ लोगों के विरुद्ध नामजद एवं कुछ अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। मृतक की पत्नी कुमारी किरण के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज हुई है। रामजानकी चौधरी ठाकुरबाड़ी के स्वामित्व को लेकर चल रहे विवाद को हत्या का कारण बताया गया है। हत्याकांड के नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी करती रही। रविवार की देर रात्रि तक पुलिस ने नामजद आरोपितों में से श्रवण स्वर्णकार,विक्की साह, संतोष राम एवं सुभाष राम को गिरफ्तार किया। बताते चले कि रविवार को रामजानकी चौधरी ठाकुरबाड़ी में ही ठाकुरबाड़ी के महंत दिलीप चौधरी की हत्या पहले पीट पीट कर फिर चाकू घोप कर कर दी गयी। हत्या के बाद आक्रोशित लोगों द्वारा एनएच 106 को जाम भी किया गया। बाद में वरीय अधिकारियों के आश्वासन पर जाम समाप्त किया गया।