Kosi Live-कोशी लाइव यूपी: फेसबुक पर प्यार, मंदिर में शादी कर बिहार से दिल्ली जा रहे पति ने पत्नी को ट्रेन से फेंका - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, July 31, 2019

यूपी: फेसबुक पर प्यार, मंदिर में शादी कर बिहार से दिल्ली जा रहे पति ने पत्नी को ट्रेन से फेंका

कोशी लाइव:अक्की

घर से भाग कर मंदिर में शादी कर पति के साथ जा रही लड़की को पति ने ट्रेन से धक्का दे दिया। पत्नी को धक्का देने के बाद पति भी ट्रेन से कूद गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने घायल पति पत्नी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पति की हालत नाजुक है। पति मुरादाबाद का और पत्नी आसम की है। दोनों में तीन माह पहले फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। बातें होने पर दोनों में प्यार हो गया।
आसाम एक्सप्रेस से सोनू उर्फ हीरालाल नव विवाहिता पत्नी बेबी कुमारी दिल्ली जा रहे थे। दोनों गेट के पास खड़े थे। किसी बात को लेकर पति का बेबी से विवाद हो गया। आरोप है पति ने फतेहगंज पश्चिमी के गांव कुरतरा के पास पत्नी को धक्का मार कर ट्रेन से फेंक दिया। पत्नी के गिरने के बाद पति भी टे्रन से कूद गया। घायल पत्नी होश आने पर लड़खड़ाती हुई गांव कुरतरा पहुंच गई। उसने गार्ड सुरेंद्र सिंह को घटना की जानकारी दी।
कुरतरा के ग्रामीण घायल महिला को लेकर रेल पटरी पर पहुंचे। पति लहूलुहान हालत में बेहोश पड़ा ट्रेक के पास पड़ा था। ग्रामीणों ने रात 12.15 बजे थाना पुलिस को सूचना दी। एसओ राजकुमार तिवारी पुलिस लेकर मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायल बेबी से पूछताछ की। महिला ने बताया ट्रेन के डिब्बे में दोनों गेट के पास खड़े थे। अचानक पति ने उसे धक्का मार कर ट्रेन से गिरा दिया। मेरे गिरते ही पति भी डिब्बे से कूद गए।
एसओ ने बताया घायल महिला ने कुछ ही देर में बयान बदल दिया। बोली हम दोनों को किसी ने धक्का मार कर ट्रेन से गिरा दिया। उसने खुद कूदने की बात भी पुलिस से कही। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भती करा दिया। पति की हालत नाजुक है। महिला की हालत भी गंभीर है। पुलिस ने दोनों के परिजनों को घटना की सूचना दी। पुलिस पति के होश में आने का इंतजार कर रही है।
तीन माह पहले फेसबुक पर हुई थी दोस्ती
घायल सोनू उर्फ हीरालाल मोहल्ला काजीपुरा थाना कोतवाली मुरादाबाद का निवासी है। तीन माह पहले फेसबुक पर उसका सम्पर्क कालीबाड़ी मंदिर के पास गांव त्रिकोनिया आसाम की रहने वाली बेबी कुमरी पुत्री उपेंद्र कुमार से हुअ। दोनों में चैटिंग करने लगे। कुछ ही दिनों में दोनों में प्यार हो गया। दोनों ने साथ जीने मरने की कसम खाकर साथ में जिंदगी बिताने का फैसला किया। एसओ ने बताया दोनों में फेस बुक पर दोस्ती हुई थी।
पटना के मंदिर में की शादी
बेबी के बुलाने पर हीरालाल गत दिनों मुरादाबाद से आसाम पहुंच गया। उसके बुलाने पर बेबी घर से भाग निकली। दोनों ने 27 जुलाई को बिहार के पटना शहर के मंदिर में शादी कर ली। शादी के बाद दोनों काम करने दिल्ली जा रहे था। महिला का बैग और मोबाइल ट्रेन में रह गया। बैग में कपड़े व नगदी थी। एसओ ने बताया पति का मोबाइल पटरी के पास पड़ा मिला। उसी फोन में मिले नम्वर से परिजनों को सूचना दी।