Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा:सीएसपी संचालक से बाइक सवार बदमाशों ने 1.33 लाख छीने - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, July 31, 2019

सहरसा:सीएसपी संचालक से बाइक सवार बदमाशों ने 1.33 लाख छीने

कोशी लाइव: विकास तांती

बिहरा पंचायत के लोकही गांव निवासी सीएसपी संचालक शिव कुमार ऊर्फ सीताराम से मंगलवार को बदमाशों ने दुम्मा नारायणपुर नहर रोड में 1,33,500 रुपये छीनकर भाग निकले।
सीएसपी संचालक ने बिहरा थाना पुलिस को बताया कि वह भारतीय स्टेट बैंक अगवानपुर से अपने खाता से चेक द्वारा 1, 33, 500 रुपये निकालकर कुछ कार्य करने के बाद बाइक से अगवानपुर दुम्मा नहर वाली सड़क से घर वापस आ रहा था। शाम लगभग 5.45 बजे दुम्मा से उत्तर एवं नारायणपुर पुल से दक्षिण (महज दौ मीटर) के पास जैसे ही पहुंचा कि पीछे से एक बाइक पर सवार दो बदमाश आये और कंधे में लटका बैग छीनकर भाग गये। सीएसपी संचालक द्वारा पुलिस को दी गई सूचना के बाद थानाध्यक्ष रणवीर कुमार, पुअनि प्रमोद झा एवं सअनि सत्येन्द्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू की। मंगलवार को पीड़ित द्वारा इस संबंध में अज्ञात लोगों के विरुद्ध आवेदन देकर समुचित कार्रवाई की मांग की गई।