कोशी लाइव:अक्की
सहरसा | भूपेंद्र नारायण विश्वविद्यालय द्वारा बीए पार्ट टू के कला, विज्ञान व वाणिज्य विषयों की परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गयी है। बीएनएमयू प्रशासन द्वारा जारी तिथि के अनुसार 25, 27, 28 जून और एक जुलाई को बीए पार्ट टू के ऑनर्स विषय की परीक्षा ली जायेगी। जबकि 4 से 18 जुलाई के बीच सब्सिडियरी विषयों की परीक्षा होगी। दो पालियों में आयोजित होने वाली परीक्षा को लेकर पूर्वाह्न 10 से अपराह्न एक बजे तक प्रथम पाली तथा अपराह्न 2 से 5 बजे तक दूसरी पाली की परीक्षा ली जायेगी।
