कोशी लाइव:अक्की
भीमपुर थाना क्षेत्र में 8 जून को मूंग तोड़ने जा रही किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में पीड़ित बीते तीन दिनाें से न्याय की अास लिए भटक रही है। लेकिन पुलिस काे कानून से अधिक पंचायत के न्याय पर भराेसा है। यही कारण है कि अावेदन मिलने के बाद भी पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करना तक मुनासिब नहीं समझा है। वहीं पीड़िता और उसका परिवार पंचायत के फैसले पर भी निगाह बनाए हुए है। सोमवार को ही मामले में पंचायत होनी थी, लेकिन सरपंच के भाई की मौत के बाद ग्रामीण उसमें उलझ गए। नतीजा रहा कि देर शाम निर्धारित पंचायत टाल दी गई। मंगलवार को जब एक बार फिर पंचायत मुकर्रर हुई तो आरोपी पक्ष से किसी ने इसमें दिलचस्पी नहीं ली। थाना में निर्धारित इस पंचायत के लिए बकायदा चौकीदार भेजा गया, लेकिन बकौल सरपंच आरोपी के पिता ने पैसे के बल पर बेटे को बचा लेने की बात कही और चौकीदार को वापस भेज दिया। बहरहाल पीड़िता अभी भी न्याय की आस में भटक रही है। पीड़िता की मानें तो वह शनिवार की सुबह करीब 8 बजे घर से दक्षिण रेलवे लाइन के समीप मूंग तोड़ने जा रही थी। इसी दौरान पाट के खेत में गांव के ही गुलाब चंद्र पासवान के पुत्र चिकू पासवान ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
नाबालिग से दुष्कर्म, आवेदन के तीन दिन बाद भी प्राथमिकी नहींभास्कर न्यूज | छातापुर/बलुआ बाजार भीमपुर थाना क्षेत्र में 8 जून को मूंग तोड़ने जा रही किशोरी के साथ दुष्कर्म
भास्कर न्यूज | छातापुर/बलुआ बाजारभीमपुर थाना क्षेत्र में 8 जून को मूंग तोड़ने जा रही किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में पीड़ित बीते तीन दिनाें से न्याय की अास लिए भटक रही है। लेकिन पुलिस काे कानून से अधिक पंचायत के न्याय पर भराेसा है। यही कारण है कि अावेदन मिलने के बाद भी पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करना तक मुनासिब नहीं समझा है। वहीं पीड़िता और उसका परिवार पंचायत के फैसले पर भी निगाह बनाए हुए है। सोमवार को ही मामले में पंचायत होनी थी, लेकिन सरपंच के भाई की मौत के बाद ग्रामीण उसमें उलझ गए। नतीजा रहा कि देर शाम निर्धारित पंचायत टाल दी गई। मंगलवार को जब एक बार फिर पंचायत मुकर्रर हुई तो आरोपी पक्ष से किसी ने इसमें दिलचस्पी नहीं ली। थाना में निर्धारित इस पंचायत के लिए बकायदा चौकीदार भेजा गया, लेकिन बकौल सरपंच आरोपी के पिता ने पैसे के बल पर बेटे को बचा लेने की बात कही और चौकीदार को वापस भेज दिया। बहरहाल पीड़िता अभी भी न्याय की आस में भटक रही है। पीड़िता की मानें तो वह शनिवार की सुबह करीब 8 बजे घर से दक्षिण रेलवे लाइन के समीप मूंग तोड़ने जा रही थी। इसी दौरान पाट के खेत में गांव के ही गुलाब चंद्र पासवान के पुत्र चिकू पासवान ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
