Kosi Live-कोशी लाइव सुपौल:बिजली की आंख मिचौली से उपभोक्ता परेशान - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, June 11, 2019

सुपौल:बिजली की आंख मिचौली से उपभोक्ता परेशान

कोशी लाइव:
छातापुर।सुपौल।संतोष कुमार भगत।

छातापुर प्रखंड अंतर्गत सोहटा पंचायतबम इन दिनों बिजली की आंख मिचौली जारी है। इसके कारण उपभोक्ता काफी परेशान है। लोगों का कहना है कि मंगलवार को भीषण गर्मी रहने के बाद भी  पट्टीरतनसार में अन्य दिनों की तरह  बिजली की आंख मिचौली पूरे दिन कायम रही। उक्त समस्या से  यहाँ के ग्रामीणों का बिजली विभाग के प्रति आरोप है कि हल्का सा भी बारिश या आंधी तूफान आने पर कई घंटों तक तो कभी कभी पूरे दिन भर तक हमलोगों का गाँव मे बिजली गुम हो जाती है। ग्रामीणों का कहना है। कि कल सोमवार को बिजली पूरे दिन भर गायब था रात को 10 बजे बिजली आया फिर 11 बजे थोड़ा सा बारिश होने के बाद लाइन गायब हो गया और आज 1 बजे दिन से बिजली का लुपि झुपी का खेल चालू है लाइन आता है फिर तुरंत गायब हो जाता है। जब विभाग को फ़ोन किया जाता है सिर्फ उनके तरफ से आश्वासन ही मिल पाता है। ये समस्या एक ही दिन नही बार बार 5 से 10 दिन पर लगा हुआ रहता है। बिजली गुम होने के कारण रात को हमलोगों को सबसे ज्यादा समस्या का सामना करना पड़ता है। मुख्य रूप से नरेश महराज, सहदेव दास, मनोज चौधरी, कुमेश शर्मा, सिकन्दर दास, गजेन्द्र चौधरी, बिरेन्द्र चौधरी, गणेश दास, राजेन्द्र चौधरी, नकुल शर्मा, अनिरुद्ध शर्मा, संभु शर्मा प्रभु पासवान, मिश्री लाल दास, बिट्टू शर्मा, छेदन दास अन्य सभी उपस्थित थे। उपभोक्ताओं ने कहा कि बिभाग को स्थिति को सुधारने की जरूरत है नही तो उपभोक्ता आवाज बुलंद करेंगे।