कोशी लाइव:
छातापुर। सुपौल। संतोष कुमार भगत। भीमपुर थाना क्षेत्र के केवला भीमपुर गांव में एक लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना शनिवार की सुबह 8 बजे की बतायी जा रही है। जानकारी अनुसार 8 जून की सुबह गांव की एक 15 वर्षीय लड़कीं घर के बगल के खेत मे मूंग तोड़ने गयी थी। उसी दरम्यान गांव के सीकू कुमार ने लड़की को अकेले देख जबरदस्ती दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। वहीं हल्ला की आवाज सुनकर आसपास के लोग जब तक वहां पहुंचते तब तक आरोपी भागने में सफल रहा। जबकि पीड़िता वहीं आपत्तिजनक स्थिति में पड़ी रो रही थी। इधर, लोगों ने इसकी सूचना लड़की के पिता को दिया। वहीं घटना को लेकर पीड़िता के पिता जब लड़के के पिता को बताया तो उल्टे लड़की के पिता के साथ गाली गलौज और मारपीट पर उतारू हो गया। जिसके बाद पीड़िता के पिता ने आपसी समझौते के लिए पंचायती बैठाया गया। लेकिन लड़का पक्ष की तरफ से किसी के नहीं आने से बात नहीं बनी। इधर, गांव के सरपंच ने मामले को लेकर थाने में आवेदन देने को कहा। पीड़िता के पिता के द्वारा थाने में आवेदन भी दिया गया। हालांकि लड़की के पिता द्वारा फिर से आपसी सुलह की बात को लेकर केश दर्ज नहीं किया गया। और मंगलवार को दुबारा पंचायत के माध्यम से आपसी सुलह की कोशिश किया गया। लेकिन फिर एक बार लड़का पक्ष से कोई नहीं आया। यहां तक कि भीमपुर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची हुई थी। पीड़िता ने बताया कि खेत मे मूंग तोड़ने के क्रम में अचानक सीकू कुमार ने आकर मेरे साथ दुष्कर्म की घटना अंजाम दिया। जबकि पहले प्रेम प्रसंग की बात पूछने पर इनकार करते हुए पीड़िता ने कहा कि पहले से ऐसी कोई बात नहीं थी अचानक आरोपी ने मेरे साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान जब इस संदर्भ में लड़की के पिता से पूछने पर बताया कि हमलोग गरीब आदमी है दिनभर कमाते हैं तभी चूल्हा जलता है। हमलोग केश नहीं करेंगे किसी तरह आपसी सुलह हो जाये इसी कोशिश में थाना में आवेदन नहीं दिए। वहीं ग्रामीणों की माने तो इससे पहले भी यहां ऐसे कई घटना को अंजाम दिया गया लेकिन हर बार लड़की के पक्षो की तरफ से मामले को रफा दफा कर दिया गया। जिसके कारण आयदिन इस तरह की घटना घटित हो रही है। इधर, सरपंच रघुनंदन पासवान ने बताया कि मामले को लेकर सुलह की कोशिश किया गया। जिसके बाद थाना से चौकीदार को भी लड़का के पिता को बुलाया गया लेकिन लड़का के पिता ने पैसा का धौंस दिखाते हुए कहा कि मेरे पास पैसा है समझ लेंगे और ना पंचायती में जाएंगे और ना ही थाना। इधर, परेशान होकर लड़की के पिता ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया है। इस बाबत प्रभारी थानाध्यक्ष शम्भूधारी सिंह ने बताया कि पीड़ता की ओर से मौखिक रूप से कहा गया था। साथ ही लड़की के पिता ने सुलह की बात कहते हुए केश दर्ज करने से मना किया था। वहीं आज लड़की के पिता ने आवेदन दिया गया है। आरोपी के खिलाफ केश दर्जकर दोषी के ऊपर कानूनी कार्रवाई किया जाएगा।