Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा:घर में फंदे से लटका मिला महिला का शव - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, June 13, 2019

मधेपुरा:घर में फंदे से लटका मिला महिला का शव

कोशी लाइव:अक्की

मधेपुरा। थाना क्षेत्र के आलमनगर मुख्य बाजार निवासी संतोष कुमार दास की 33 वर्षीय पत्नी सारिका कुमारी का शव गुरुवार को घर में फंदे से लटका हुआ मिला। मृतका के आत्महत्या करने की बात कही जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मौके पर पहुंच मामले की छानबीन की। वहीं शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पूरी तरह से खुलासा हो पाएगा। मृत महिला के पति संतोष दास ने बताया कि 2005 मुरलीगंज थाना क्षेत्र के जोरगामा निवासी कमलेश्वरी दास की पुत्री के साथ उनकी शादी हुई थी। वहीं गुरुवार को छोटी साली के शादी नेपाल के राजविराज में होने की वजह से शादी में शामिल होने के लिए सारी तैयारी पूरी कर ली गई थी। शादी में शामिल होने के लिए सभी लोगों को जाना भी था। गुरुवार की सुबह पत्नी शव लटका हुआ मिला। थानाध्यक्ष राजेश कुमार पुलिस पदाधिकारी गौरी शंकर सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मधेपुरा भेज दिया गया।