Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा:एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाला दो गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, June 13, 2019

मधेपुरा:एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाला दो गिरफ्तार

कोशी लाइव:अक्की
बिहारीगंज।
मधेपुरा। भोले भाले लोगों को एटीएम से पैसे निकालने के बहाने कार्ड बदलकर ठगी का शिकार बनाने वाले दो युवक को पुलिस ने संदेह के आधार पर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक में एक साइबर क्राइम का शातिर बदमाश बताया जा रहा है। युवक ने पुलिस की पूछताछ में एटीएम बदलकर से रुपये निकालने के मामले में पूर्व में भी जेल जाने की बात स्वीकार की है।
बताते चलें कि टाइगर मोबाइल के भोला यादव गश्ती के दौरान स्टेट बैंक मुख्य शाखा के समीप बाइक सवार दो युवक को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर चालक बाइक तेज भागने लगा। जिसे खदेड़कर गुदड़ी बाजार के समीप पकड़ लिया। जांच के दौरान उसके पॉकेट से दूसरे के नाम का एटीएम बरामद हुआ। जिसे संदेह के आधार पर थाना लाया गया। उन्होंने पूर्व में दूसरे थाना क्षेत्र में इस तरह की घटना को अंजाम देने की बातें कबूल की है। गिरफ्तार दोनों बदमाश ने पूछताछ के दौरान अपना नाम मिथलेश कुमार, पिता उपेंद्र मंडल साकिन लादुगढ़, थाना जानकीनगर, जिला पूर्णिया एवं नारद कुमार, पिता राजेश्वर मंडल साकिन रूपौली गौठ, थाना जानकीनगर, जिला पूर्णिया का रहने वाला बताया है। प्रभारी थानाध्यक्ष महेश रजक ने बताया कि बाइक, एटीएम जब्त कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।