Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा:बदमाशों के निशाने पर मक्का व्यवसायी:ट्रैक्टर पर मक्का लोड होते ही शुरू हो जाती है रेकी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, June 10, 2019

मधेपुरा:बदमाशों के निशाने पर मक्का व्यवसायी:ट्रैक्टर पर मक्का लोड होते ही शुरू हो जाती है रेकी

कोशी लाइव:अक्की

मधेपुरा। जिले में मक्का व्यवसायियों से लूट पाट का मामला थम नहीं पा रहा है। व्यवसायियों से लगातार हो रही लूट की वारदात की वजह से मक्का व्यवसायी दहशत में है। पुलिस प्रशासन द्वारा बदमाशों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई अभी तक नहीं किए जाने की वजह से बदमाशों का मनोबल लगातार बढ़ता ही जा रहा है। मई व जून माह में अब तक आधा दर्जन से अधिक मक्का व्यवसायियों का मक्का लूट लिया गया है। वहीं पांच जून को एक ट्रक पर मक्का लोड कर मंडी जा रहे मक्का व्यवसायी की ग्वालपाड़ा में
हत्या तक कर दी गई। स्थिति यह है कि मक्का लोड ट्रैक्टर की लगातार लूट हो रही है। खासकर आलमनगर, बिहारीगंज,उदाकिशुनगंज, चौसा, ग्वालपाड़ा, पुरैनी आदि क्षेत्रों में ट्रैक्टर पर मक्का लोड होते ही रेकी शुरू हो जाती है। अब तक आधा दर्जन मक्का लदे ट्रैक्टर की लूट हो चुकी है।

पुलिस पर गोली चलाने वाला आरोपित गिरफ्तार

मधेपुरा। पुलिस पर गोलीबारी करने के मामले में एक आरोपित को पुलिस ने एक खोखा, दो जिदा कारतूस सहित एक चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया है। बताया गया कि बीते शनिवार को कलासन लीची बागान में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करने गई थी। अपराधियों ने पुलिस को देखकर करीब आधा दर्जन गोली चलाते हुए भाग निकला। पुलिस ने रविवार को कलासन लीची बगान से रोशन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक खोखा, दो जिदा कारतूस एक चाकू भी पुलिस ने बरामद किया है। थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने बताया कि मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

------------------------
बदमाशों के निशाने पर व्यवसायी :
इस बार मक्का व्यवसायी बदमाशों के निशाने पर है। किसानों से मक्का खरीद कर मंडी ले जाने वाले व्यापारियों के लूट पाट की घटना में तेजी से वृद्धि हुई है। स्थिति यह है कि ट्रैक्टर व ट्रक से मक्का ले जा रहे व्यवसायियों को बीच रास्ते में रोक मारपीट की जाती है। वहीं व्यवसायियों का ट्रैक्टर सहित मक्का बदमाशों के द्वारा लूट लिया जा रहा है। पुलिस के सुस्त कार्यशैली की वजह से बदमाशों का मनोबल लगातार बढ़ता ही जा रहा है।
--------------------
नहीं थम रही व्यवसायियों से लूट की वारदात :
केस स्टडी 1 :
15 मई को पुरैनी के मकदमपुर निवासी व्यवसायी रंजीत यादव और ललन यादव  की मक्का लोड ट्रैक्टर की लूट हुई। ट्रैक्टर पुरैनी के कहरटोली के  गांव के सुगेन मेहता और दिगन मेहता की बताई गई है। घटना सीमावर्ती पूर्णिया के अकबरपुर ओपी क्षेत्र में हुई। एक ट्रैक्टर की बरामद किया गया गया है। पुरैनी के एक बदमाश अमित राय को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
-------------
केस स्टडी 2 : 25 मई को उदाकिशुनगंज के तीनटेंगा गांव नहर के समीप मक्का लोड ट्रैक्टर की लूट हुई। बराही आनंदपुरा निवासी मक्का व्यापारी सदानंद साह घटना की देर रात अपने ट्रैक्टर पर 180 बोरी मक्का लोड कर बिक्री के लिए गुलाबबाग मंडी ले जा रहे थे। ट्रैक्टर पर चालक उदीश कुमार और मक्का व्यवसायी का भाई था। 
-----------------
केस स्टडी 3 : 05 जून को मक्का व्यवसायी के दामाद को बदमाशों ने गोली मार जख्मी कर दिया। रविवार की सुबह इलाज के दौरान व्यवसायी के दामाद की मौत हो गई। ग्वालपाड़ा के सरौनी गांव के मक्का व्यवसायी त्रिवेणी मुखिया के दामाद लवकुश मक्का लोड ट्रक पर उदाकिशुनगंज आ रहे थे। ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के भलुवाई गांव के पास बदमाशों ने गोली मार मक्का लोड ट्रक लूटने का प्रयास किया।
-------------
केस स्टडी 4 : 08 जून को चौसा के कलासन गांव के पास मक्का लोड ट्रैक्टर की लूट। पुरैनी के दुर्गापुर गांव के मक्का व्यवसायी गुरुदेव साह फूलपुर गांव के ट्रैक्टर चालक हरदेव शर्मा के साथ नवगछिया जा रहे थे। जहां मक्का लोड ट्रैक्टर लूट की वारदात हुई।