कोशी लाइव:अक्की
मधेपुरा। आलमनगर थाना क्षेत्र के आलमनगर-मधेपुरा मुख्य सड़क पर कड़ामा जाने के दौरान नरथुआ चौक के समीप मोटरसाइकिल और ऑटो के बीच आमने-सामने से टक्कर हो गई। सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार आलमनगर उत्तरी पंचायत के गढ़ी निवासी उगन सिंह पिता लाल बहादुर सिंह एवं रजनीश सिंह पिता शैलेंद्र सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसे स्थानीय लोगों के द्वारा आलमनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां दोनों युवक के स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। बेहतर इलाज के लिए सहरसा जाने के दौरान खुरहान एवं जीरो माइल के बीच पहुंचते ही गंभीर रूप से जख्मी युवक उगन सिंह की मौत हो गई। ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि रविवार के रात्रि मोटरसाइकिल पर दो युवक सवार आलमनगर से कड़ामा की ओर जा रहे थे। करामा की ओर से एक ऑटो आ रहा था। नरथुआ चौक के समीप दोनों के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। परिवार वालों का कहना है कि मृतक की मां की मौत भी एक साल पहले पूर्णिया में सड़क दुर्घटना में हुआ था। मां की वर्षी को लेकर तैयारी चल रही थी। जिस दिन मां की बर्षी होनी थी उसी दिन उसी दिन बेटे की अर्थी घर से निकला। मृतक दो भाइयों में छोटा था। घटना की सूचना मिलते ही कांग्रेस नेता पूर्व एमएलसी विभूति कवी,जदयू नेता चंद्रशेखर आजाद, विनोद कुमार, अजय सिंह, जाप नेता सुनील सिंह, राजद नेता रणधीर सिंह सहित से कई समाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता मृतक के घर पहुंचकर परिजनों को ढाढ़स बंधाया।