Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा:ट्विंकल के हत्त्यारा को अविलंब फाँसी हो:-पुनपुन यादव - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, June 11, 2019

सहरसा:ट्विंकल के हत्त्यारा को अविलंब फाँसी हो:-पुनपुन यादव

कोशी लाइव:विकास तांती


ट्विंकल हत्‍याकांड के जन अधिकार छात्र परिषद,सिमरी बख़्तियारपुर ने मोमबत्ती जलाकर किया विरोध प्रदर्शन

अलीगढ़ की चर्चित ट्विंकल हत्‍याकांड के खिलाफ सिमरी बख़्तियारपुर में जन अधिकार छात्र परिषद के छात्र नेता पुनपुन यादव के नेतृत्‍व में सिमरी बख़्तियारपुर के नेता,कार्यकर्ता एवं सदस्यों ने मोमबत्ती जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।इस दौरान छात्र नेता पुनपुन यादव ने ट्विंकल के कातिलों के लिए फांसी की सजा की मांग की। पुनपुन यादव ने ट्विंकल के साथ हुई घटना को अमानवीय और भयावह बताया। पुनपुन यादव कहा कि यह समाज के लिए बेहद गंभीर मसला है। सबों को इसकी खिलाफत करनी चाहिए। ऐसी घटनाएं रोंगटे खड़े कर देती है। सरकार के साथ – साथ समाज के लोगों को भी ऐसे मामले में आगे आकर विरोध दर्ज करना चाहिए।

गौरतलब है कि इस विरोध कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष सहदेव चौधरी, नगर अध्यक्ष प्रणव आनंद,रवि कुमार,सुमित भगत,प्रिंस,अक्षांश, भाग लिया एवं सभी ने अपने अपने विचार रखें और इस घटना की इंसाफ के लिए जन अधिकार छात्र परिषद पूरी मजबूती के साथ आंदोलन करने का निर्णय लिया।