Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा:तीन दिवसीय दीना भद्री सम्मेलन का उद्घाटन..... - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, June 11, 2019

मधेपुरा:तीन दिवसीय दीना भद्री सम्मेलन का उद्घाटन.....

कोशी लाइव:@प्रिंस कु राज

 मधेपुरा जिला के घैलाढ प्रखंड अंतर्गत झिटकिया पंचायत के पथराहा महादलित टोला वार्ड नं 10 में तीन दिवसीय दीना भद्री सम्मेलन का उद्घाटन लोकतांत्रिक युवा जनता दल के प्रखंड अध्यक्ष राजनंदन यादव एवं जिला पार्षद प्रतिनिधि डॉ बी के आर्यन ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया।इस अवसर पर युवा लोजद नेता राजनंदन यादव ने दीना राम और भद्री के जीवनी पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि ये दोनों भाई जीवनपर्यन्त गरीबों दलितों किसानों मजदूरों की सेवा करते हुए उनके हक और अधिकार की लङाई लङते रहे।इस दौरान उन्होंने सामंती जमींदार और राजाओं से युद्ध कर उच्च वर्ग के लोगों को  परास्त किया। आज महादलित समाज को उनसे सीख लेकर उनके बताये रास्ते पर चलने की आवश्यकता है।पार्षद प्रतिनिधि डॉ बी के आर्यन ने कहा कि वर्तमान परिवेश में महादलित समाज के लोग दीना भद्री के उदेश्य से हटकर नशा और शराब के चक्कर में पङकर बर्बाद हो रहे हैं।दीना  भद्री के सपना को साकार करने के जागरूक होना होगा।इस अवसर पर पूर्व मुखिया आलोक कुमार मुन्ना भीखन सादा लालकून सादा सदानंद पंजियार ललन सादा सदानंद सादा मुन्ना सादा लालू यादव  भूलन सादा छोटेलाल गजेनदर शलेनदर चंद्रिका भूपेन्द्र सादा  खुशीलाल सादा  पाँचू सादा शिवन सादा आदि उपस्थित थे।