Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा: शहजादपुर की बेटी विदिशा ने नीट परीक्षा में मारी बाजी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, June 10, 2019

मधेपुरा: शहजादपुर की बेटी विदिशा ने नीट परीक्षा में मारी बाजी

कोशी लाइव:अक्की

मधेपुरा। उदाकिशुनगंज प्रखंड के आदर्श ग्राम शाहजादपुर की बेटी विदिशा नीट परीक्षा में उत्तीर्ण होकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। कोशी कॉलेज खगड़िया के पूर्व प्राचार्य प्रो. मोती प्रसाद सिंह एवं मंजू सिंह की पौत्री विदिशा ने कोलकोता के आकाश इंस्टीच्यूट से मेडिकल की तैयारी की थी। नीट परीक्षा में 291 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 1570 लाया है। विदिशा के पिता मुकेश कुमार सिंह, माता प्रेमलता सिंह, नाना चतुरानन सिंह, नानी गोमती देवी सहित सभी परिजन उनकी इस सफलता पर प्रसन्न हैं। वहीं विदिशा अपने चाचा दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. मंजेश कुमार को अपना आदर्श मानती हैं। विदिशा कहती हैं कि एक अच्छे डॉक्टर बनकर समाज व देश की सेवा करूंगी।