Kosi Live-कोशी लाइव VIDEO: सहरसा: घर से बुलाकर लेनदेन के विवाद में युवक की गोली मार हत्या, विरोध में सड़क जाम - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, May 16, 2019

VIDEO: सहरसा: घर से बुलाकर लेनदेन के विवाद में युवक की गोली मार हत्या, विरोध में सड़क जाम

कोशी लाइव:अक्की

सहरसा में सदर थाना क्षेत्र के नयाबाजार नरियार रोड बायपास मुख्य सड़क पर बदमाशों ने सुनील कुमार सिंह उर्फ पुतुल की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने लेनदेन के विवाद में सुनील को मोबाइल से कॉल कर बुधवार की देर रात घर से बुलाया और दो गोली मार दी। 
घटनास्थल समीप के ही ग्रील दुकानदार ने परिजनों को गोली मारे जाने की सूचना दी। इसके बाद आनन फानन में परिजनों ने गंभीर रूप से घायल सुनील को सदर अस्पताल ले गए। जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। देर रात पोस्टमार्टम के बाद सुबह घटना से गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने नयाबाजार नरियार रोड सड़क को जाम करते हुए हत्यारे को गिरफ्तार करने की मांग की। 
मृतक के बड़े भाई अनिल कुमार सिंह ने इस हत्या में गोलू सिंह, प्रियांशु उर्फ बौआ और पल्लव नाम के तीन बदमाशो पर लेनदेन के विवाद में गोली मारने का आरोप लगाया। उन्होंन कहा कि ये तीनों चार चक्का वाहन पर आए और भाई को गोली मार दी। लोगों द्वारा सड़क जाम के बाद सदर थानाध्यक्ष राजमणी ने जल्द गिरफ्तारी के आश्वासन पर सड़क जाम समाप्त कराया। पुलिस तीनों बदमाशों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।