Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा: छात्रों की विभिन्न मांगो को लेकर छात्र राजद ने कुलपति को ज्ञापन सौंपा - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, May 16, 2019

मधेपुरा: छात्रों की विभिन्न मांगो को लेकर छात्र राजद ने कुलपति को ज्ञापन सौंपा

कोशी लाइव:अक्की

मधेपुरा: राष्ट्रीय जनता दल मधेपुरा के द्वारा भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय लालू नगर मधेपुरा के कुलपति महोदय को छात्र हित में मांग पत्र सौंपा जो निम्न प्रकार है।. . . .1/ प्री पीएचडी का आवेदन शुल्क 500 से 1000 किया जाए। . . . 2/ पीजी सत्र 2015 17 के सभी छात्र एवं छात्राओं को प्री पीएचडी का फॉर्म भरने का आदेश दिया जाए।.. . .3/ विश्वविद्यालय में पत्रकारिता विभाग जल्द से जल्द खोला जाए।. . . 4/ पीजी के सभी संकायो में सीट वृद्धि किया जाए।   . . 5/ M.Ed, M. Lis  का नामांकन मेघा अंक के आधार पर ही लिया जाए। . . 6/ विश्वविद्यालय में एमफील की पढ़ाई अविलंब शुरू करवाया जाए. 7/ विश्वविद्यालय नॉर्थ कैंपस में गणित प्राचीन इतिहास उर्दू संस्कृत एवं संगीत की पढ़ाई शुरू करने हेतु ठोस कदम उठाया जाए।. . . 8/ विश्वविद्यालय में हो रहे स्नाकोत्तर के सभी विभाग को नेक से मान्यता दिलाया जाए ।.  .9/ प्री पीएचडी का नामांकन यूजीसी 2016 के नियमानुसार लिया जाए।. . . . . . . . . इस अवसर पर छात्र राष्ट्रीय जनता दल के विश्वविद्यालय प्रभारी ईशा असलम, छात्र जिला अध्यक्ष सह  टीपी कॉलेज  काउंसिल मेंबर सोनू यादव, माधव कुमार विश्वविद्यालय कार्यकारिणी सदस्य,  नवनीत यादव टीपी कॉलेज काउंसिल मेंबर, बिट्टू यादव सदर प्रखंड अध्यक्ष, जापानी यादव जिला प्रधान महासचिव, प्रवीण यादव, राजीव कुमार, प्रमोद यादव, बसंत यादव,  रूपेश कुमार, सुल्तान यादव  , कुमार हर्ष, दर्जनों छात्र राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ता उपस्थित थे।