Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा:ससुराल आए युवक को गोली मारकर किया जख्मी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, May 13, 2019

सहरसा:ससुराल आए युवक को गोली मारकर किया जख्मी

कोशी लाइव:अक्की

सहरसा। बलवाहाट ओपी क्षेत्र के तेघड़ा गांव के नवटोलिया टोला में शनिवार की देर रात ससुराल आए एक युवक को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। गोली युवक के कंधे में लगी है। वहीं जख्मी युवक को इलाज हेतु सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती कराया गया है। जहां चिकित्सक ने बेहतर इलाज हेतु पटना रेफर कर दिया गया।
घटना के संबंध में जख्मी चंदन राय की सास मंजू देवी ने बताया कि उनका दामाद पांच दिन पूर्व अपनी पत्नी का बीए में नामांकन करवाने ससुराल आया था। शनिवार की शाम बाजार से मछली लाकर दिया और मुझसे फोन पर बात करने की बात कहकर घर से बाहर निकल गया इसी दौरान उन्हें गोली मारी गई। उन्होंने बताया कि मेरे दामाद को एक फोन आता था और फोन पर ही गाली-गलौज की जाती थी। वहीं बलवाहाट ओपी में दिए आवेदन में जख्मी के ससुर गणेशी राय ने कहा कि शनिवार की शाम करीब सात बजे उनकी पोती का पति चौथम निवासी चंदन राय को बाजार से आने के क्रम में घर से 25 मीटर पहले पुल के समीप बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार कर जख्मी कर दिया। खून से लथपथ वो आए और बोले कि मुझे दूधैला के गोपाल यादव, हिटलर राय, मदनपुर के मनीष कुमार, रमण कुमार ने गोली मार दिया है। ग्रामीणों के साथ जब घटना स्थल की ओर गये और सभी बदमाश भागते देखे। घटनास्थल पर मौजूद राजा कुमार को देखा गया और साक्ष्य के रूप में उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। बलवाहाट ओपी अध्यक्ष गुड्डू कुमार ने बताया कि घटना को लेकर चार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी राजा कुमार से पूछताछ की जा रही है।