कोशी लाइव: विकास तांती
सहरसा: साइबर बदमाशों ने सेवानिवृत सरकारी कर्मी जयहिद पाठक के खाते से 4.75 लाख की राशि उड़ा ली। सदर थाना में दिए आवेदन में कर्मी शहर के वार्ड नंबर 23 निवासी ने कहा है कि वो 29 अप्रैल को चांदनी चौक स्थित एटीमए से राशि निकालने गये थे। इसी दौरान साइबर बदमाश ने उनका एटीएम कार्ड बदल लिया और उनके खाते से बारी-बारी कर करीब चार लाख 75 हजार रुपये की निकासी कर ली गई। उन्होंने कुछ खाते में राशि ट्रांसफर करने की बात भी कही है। मामले में सदर थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है