Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा:रिटायर्ड दारोगा और उनकी पत्नी के साथ पुत्र ने की मारपीट - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, May 13, 2019

मधेपुरा:रिटायर्ड दारोगा और उनकी पत्नी के साथ पुत्र ने की मारपीट

कोशी लाइव:अक्की

कुमारखंड के वार्ड 11 एक रिटायर्ड दारोगा और उनकी पत्नी के साथ दोनों पुत्र ने मारपीट कर घर में रखे एक लाख रुपये जबरन ले लिया। दोनों बेटों ने पिता के साथ-साथ मां के साथ भी बेरहमी से मारपीट की।
इसके बाद मां के पास रहे जेवरात छीन लिया और उसे एक कमरे में बंद कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे कमरे से बाहर निकाला। कुमारखंड थाने में रिटायर्ड दारोगा गजेंद्र प्रसाद यादव के आवेदन केस दर्ज किया गया। श्री यादव ने आरोप लगाया कि पटना जिला में बिहार पुलिस के रूप में तैनात उनका बड़ा बेटा मुकेश कुमार शुक्रवार की सुबह सरकारी राइफल के साथ घर आया। उनका छोटा पुत्र राकेश कुमार पूर्णिया जिले के बनमनखी में शिक्षक है।
उन्होंने बताया कि दोनों पुत्र एक साथ रुपये की मांग करने लगे। इसके बाद चेकबुक पर दस्तखत करने के लिए दबाव बनाया। चेक बुक नहीं रहने के कारण घर में रखे एक लाख रुपये जबरन ले लिया। इस दौरान उसने अपनी मां के साथ बुरी तरह मारपीट की। उनलोगों ने घर में रखे सभी जेवरात भी ले लिया और मां को कमरे में बंद कर दिया।
शनिवार को इसी बात को लेकर पंचायत भी हुई, लेकिन पंचायत के दौरान दोनों बेटे गाली गलौज कर मारपीट पर उतारू हो गये। अब इस बात की धमकी दे रहे हैं कि पेंशन का सारा रुपया नहीं देने पर जान से हाथ धोना पड़ेगा।
थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि पीड़ित रिटायर्ड दारोगा के आवेदन पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी एक पुत्र राकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।