Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा:डकैतों ने मचाया उत्पात - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, May 1, 2019

सहरसा:डकैतों ने मचाया उत्पात

कोशी लाइव:अक्की

मुकेश कुमार सिंह
सहरसा – देर रात सदर थाना क्षेत्र के नरियार वार्ड नंबर दस में सेवा निवृत्त शिक्षक राज कुमार सिंह के बंद घर में डकैतों ने भीषण डाका डाला। लाखों के जेवरात व कीमती सामान का हुआ नुकसान। मेन लोहे का ग्रिल ताला तोड़कर घटना को दिया अंजाम। सुना घर देख कर डकैतों ने घंटो बारी-बारी से हर बेडरूम में मचाया उत्पात।
वहीं ग्रिल का ताला टूटा देख ग्रामीणों को हुआ अंदेसा।तब जाकर घटना को लेकर ग्रामीणों ने पुलिस को दी इस भीषण डाका की जानकारी। मौके पर पुलिस खोजी कुत्ता को लेकर पहुंची मौके वारदात पर और जुटी तफ्तीश में।
बता दें कि पुलिस को इस भीषण डाका का कोई सुराग नहीं मिल पाया। बहरहाल पुलिस गृहस्वामी के आने का इंतजार कर रही है। गृहस्वामी के आने के बाद ही कितने के जेवरात व नगदी पर चोरों ने हाँथ साफ किया उसका आंकलन हो पायेगा। वहीं इस भीषण डाका को लेकर जब मीडिया ने पुलिस से बात करने की कोशिश की तो पुलिस मीडिया के कैमरे पर आने से परहेज करती दिखी।
सदर थाना क्षेत्र में भीषण डाका ने जहां ग्रामीणों को सन्न कर दिया है वहीं पुलिस की गस्ती व चौकसी पर भी सवालिया निसान लगा दिया है। फिलबख्त पुलिस के पास ना तो इसका माकूल जवाब है और ना ही तत्क्षण कार्रवाई को लेकर संजीदगी।