Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा:मक्का लोड दो ट्रैक्टर को बदमाशों ने किया अगवा - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, May 16, 2019

मधेपुरा:मक्का लोड दो ट्रैक्टर को बदमाशों ने किया अगवा

कोशी लाइव:अक्की

मधेपुरा। पुरैनी थाना अंतर्गत मकदमपुर पंचायत के कहरटोली से गुलाबबाग जा रहे मक्का लोड दो ट्रैक्टर को बाइक सवार बदमाशों ने मधेपुरा-पूर्णिया सीमा के समीप अकबरपुर थाना क्षेत्र से अगवा कर लिया। घटना मंगलवार की रात्रि दो बजे की बतायी जा रही है। हथियारबंद बदमाशों ने ने ट्रैक्टर को अगवा कर चालक को मारपीट कर बगल के केले के खेत में बांधकर फरार हो गये। घटना के बाद से उक्त सीमावर्ती इलाके में आमजनों के बीच काफी दहशत व्याप्त है। जानकारी अनुसार पुरैनी थाना क्षेत्र के कहरटोली बस्ती के किसानों से स्थानीय व्यवसायी ने 300 बोरी मक्के की खरीदारी की थी। खरीद किए मक्का को बिक्री करने के उद्देश्य से दो ट्रैक्टर पर लोड गुलाबबाग मंडी ले जाया जा रहा था। ट्रैक्टर जैसे ही मधेपुरा जिला सीमा पार कर पूर्णिया जिले के अकबरपुर थाना मुख्यालय से दक्षिण बजरंगवली चौक के समीप पहुंचा कि दो बाइक पर सवार छह हथियारबंद बदमाशों ने जबरन ट्रैक्टर को रोक लिया। दोनों ट्रैक्टर के चालक के साथ मारपीट कर उसे बगल के केला खेत मे बांधकर मक्का लोड ट्रैक्टर को अकबरपुर की ओर लेकर फरार हो गया। ट्रैक्टर के मालिक सुकेश मेहता और दिगन मंडल ने अकबरपुर थाना में आवेदन देकर उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।