कोशी लाइव:अक्की
मधेपुरा। शहर के एसबीआइ कृषि शाखा के समीप बुधवार की देर शाम 21 वर्षीय युवक की चाकू से गोदकर बदमाशों ने हत्या कर दी। मृतक युवक सुपौल जिले के राधोपुर थाना क्षेत्र के चकला गांव का रहने वाला था। हत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया। मृतक अपने रिश्तेदार यहां आया हुआ था।
जानकारी के अनुसार 21 वर्षीय युवक सुनील कुमार मंगलवार को अपने बहनोई रंजन कुमार के घर जयपालपट्टी मुहल्ला आया हुआ था। बुधवार की शाम वह अपने बहन के घर से घूमने के लिए कह कर निकला हुआ था। इसी दौरान एसबीआई के कृषि शाखा के समीप चार पांच की संख्या में आए बदमाशों ने चाकू से गोद कर उसकी हत्या कर फरार हो गया। इधर स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। लेकिन अस्पताल ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गई। प्रभारी सदर थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि हत्या का कारण पता नहीं चल पाया है। मामले की पड़ताल की जा रही है।
