Kosi Live-कोशी लाइव IPL Final MIvsCSK- मुंबई इंडियंस ने रचा इतिहास, चेन्नई को 1 रन से हराकर चौथी बार किया IPL खिताब पर कब्जा - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, May 12, 2019

IPL Final MIvsCSK- मुंबई इंडियंस ने रचा इतिहास, चेन्नई को 1 रन से हराकर चौथी बार किया IPL खिताब पर कब्जा

कोशी लाइव:अक्की

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर इनिंग्स में चेन्नई को 150 रनों लक्ष्य दिया था. लेकिन वॉटसन की बेहतरीन पारी के दम पर भी अंतिम गेंद पर चेन्नई कमाल नहीं कर पाई और मुंबई ने अपने कब्जे में मैच ले लिया.


नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन का फाइनल मुकाबला आज चेन्नई और मुंबई के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर इनिंग्स में चेन्नई को 150 रनों लक्ष्य दिया था. लेकिन वॉटसन की बेहतरीन पारी के दम पर भी अंतिम गेंद पर चेन्नई कमाल नहीं कर पाई और मुंबई ने अपने कब्जे में मैच ले लिया. आखिरी गेंद पर मलिंगा ने शार्दुल को बोल्ड कर दिया. आखिरी गेंद पर चेन्नई को दो रन की जरूरत थी जहां मुंबई ने एक रन से मुकाबला जीत लिया.

मुंबई की पारी

मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 149 रन का स्कोर खड़ा किया. मुंबई के लिए सर्वाधिक रन कीरोन पोलार्ड (नाबाद 41) ने बनाए. उन्होंने 25 गेंदों की अपनी पारी में 3 चौके और 3 छक्के मारे. आज उनका जन्मदिन है. उनके अलावा क्विंटन डिकॉक (29), रोहित शर्मा (15), सूर्यकुमार यादव (15), ईशान किशन (23), हार्दिक पांड्या (16), राहुल चहर (0), मिशेल मैक्लेनघन (0), क्रुणाल पांड्या ने 7 रन योगदान दिया. वहीं, जसप्रीत बिना खाता खोले नाबाद पवेलियन लौटे. चेन्नई की ओर से दीपक चहर ने तीन जबकि शार्दुल ठाकर और इमरान ताहिर ने दो-दो विकेट चटकाए.