Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा:सुशांत से मिलने की बेताबी में छोड़ दिया स्कूल - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, May 14, 2019

सहरसा:सुशांत से मिलने की बेताबी में छोड़ दिया स्कूल

कोशी लाइव: विकास तांती

सहरसा। फिल्म स्टार के प्रति युवाओं की दीवानगी सहरसा में भी खूब देखने को मिली। यहां स्कूली छात्र-छात्राएं, कालेज में पढ़ने वाले लड़के व लड़कियों की भारी भीड़ फिल्म स्टार सुशांत सिंह राजपूत को देखने व उनके साथ सेल्फी लेने के लिए जुट गयी। इस दौरान कुछ फैंस से बात हुई तो उन्होंने बताया कि आज तक सुशांत की सारी फिल्में उन्होंने देखी है। फिल्मों के डायलाग उन्हें याद थे। इस दौरान बुद्धा पब्लिक स्कूल की एक छात्रा ने बताया कि पता चला कि सुशांत सिंह राजपूत सहरसा आए हैं। उनसे मिलने के लिए आज उन्होंने क्लास छोड़ दिया। बताया कि एक दिन की पढ़ाई वो अतिरिक्त मेहनत से पूरा कर लेगी लेकिन इतने नजदीक से अपने सुपर स्टार को देखने का मौका फिर नहीं मिलेगा। उनके साथ एक तस्वीर जीवन में हमेशा याद रहेगी। ऐसे कई फैंस मिले जिन्होंने अपनी कोचिग क्लास छोड़ दी थी। कुछ छोटे-छोटे बच्चे फिल्म के हीरो को नंगी आंखों से देखने की लालसा में घंटों नया बाजार में बिता दिया। हालांकि अभिनेता ने भी अपने फैंस को निराश नहीं किया और सभी के साथ सेल्फी खिचावाई