Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा:फाइनेंस कंपनी के दो फर्जीकर्मी को दबोचा - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, May 14, 2019

मधेपुरा:फाइनेंस कंपनी के दो फर्जीकर्मी को दबोचा

कोशी लाइव:अक्की

परमानपुर ओपी अंतर्गत बरदाहा पंचायत के पिपराही वार्ड 13 में फाइनेंस कंपनी का फर्जी कर्मी बनकर बसूली करने आए दो युवकों को ग्रमीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया। करीब दो महीने पहले सहरसा बिहरा निवासी बाइक खरीदने वाली महिला मधु देवी से दोनों युवक सत्यम कुमार झा और रोशन कुमार खुद को एरिया मैनेजर बताकर 2800 रुपये वसूल कर ली थी। एक सप्ताह बाद ही फाइनेंस कंपनी के एरिया मैनेजर मधु देवी से बाइक की किस्त लेने पहुंचे तो महिला ने कहा किस्त तो वे दे चुकी हैं। रसीद दिखाने पर उसे फर्जी बताया। मधु देवी ने अपने भाई दिनेश शर्मा को बताया। दिनेश शर्मा ने फर्जी मैनेजर बने युवक को दो किस्त देने की बात कहकर बुलाया। उसने कंपनी के एरिया मैनेजर संजीव कुमार को भी बुलाकर हकीकत से अवगत कराया। एरिया मैनेजर संजीव कुमार के आवेदन पर पुलिस ने दोनों फर्जी युवकों को पुलिस हिरासत में ले लिया। ओपी अध्यक्ष ने बताया कि दोनों युवक को जेल भेज दिया गया है।