कोशी लाइव:अक्की
सहरसा। शहर के हवाई अड्डा के दीवार के समीप रविवार को एक नरकंकाल बरामद किया गया। पुलिस ने कंकाल को जब्त कर फारेंसिक जांच के लिए भागलपुर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार सुबह टहल रहे लोगों की नजर नरकंकाल पर पड़ी जिसके बाद लोगों की भीड़ वहां जुट गई। लोग तरह-तरह की बातें करने लगे। इसी बीच भीड़ देखकर पहुंचे सदर थाना क्षेत्र के चौकीदार मो. मुश्ताक ने इसकी सूचना सदर थानाध्यक्ष को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल कंकाल को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि कंकाल का पोस्टमार्टम संभव नहीं होने के कारण उसे सीलबंद कर फोरेंसिक जांच के लिए भागलपुर भेजा गया है। थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि इस मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है कि आखिर कंकाल वहां कैसे पहुंचा। वहीं दूसरी ओर यह संदेह जताया जा रहा है कि मौत होने या हत्या करने के बाद सूनसान जगह पर मिट्टी के अंदर छिपा दिया गया होगा। वैसे अबतक कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया है। फोरेंसिक जांच के बाद ही कुछ पता चल पाएगा।