कोशी लाइव:अक्की
बिहार के पूर्णिया शहर के बाड़ीहाट इलाके में जमीन विवाद के बाद अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। उनका निशाना सांसद संतोष कुशवाहा के बड़े भाई शंकर कुशवाहा थे, जो बीच-बचाव करने के लिए आए थे। संयोग से गोली किसी को नहीं लगी। मौके पर जुटे लोगों ने तीन अपराधियों को पकड़ लिया है और उनकी चार गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। अपराधी एक दर्जन से ज्यादा थे। उनमें से कई लोगों की भीड़ देखकर फायरिंग करते हुए भाग निकले। बीच शहर में इस तरह की घटना से दहशत का माहौल है।