Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा:शौचालय नहीं बनाने वालों पर होगी कार्रवाई - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, May 12, 2019

मधेपुरा:शौचालय नहीं बनाने वालों पर होगी कार्रवाई

कोशी लाइव:अक्की

मधेपुरा। राशि उठाव के बाद भी शौचालय निर्माण नहीं करने वाले पर जल्द ही कार्रवाई होगी। मुरलीगंज शहर के काफी लाभुकों ने अब तक शौचालय निर्माण पूर्ण नहीं किया गया है। नगर पंचायत के कुल 15 वार्डो में प्रथम किश्त की राशि का उठाव करने के बाद भी कई लाभुकों ने शौचालय का निर्माण नहीं किया है। ऐसे लाभुकों को चिह्नित कर नोटिस भेजी गई है। कार्यपालक पदाधिकारी शंकर प्रसाद ने बताया कि कुल 15 वार्डो में अबतक 4,464 लाभार्थी प्रथम किश्त प्राप्त कर चुके हैं। इनमें से 1,496 लाभार्थियों ने प्रथम किश्त के रूप में 7,500 रुपये प्राप्त कर शौचालय निर्माण नहीं करवाया है। ऐसे लाभुकों को दो बार नोटिस भेजा जा चुका है। नोटिस के बाद भी अगर शौचालय का निर्माण नहीं करते हैं तो राशि गबन का केस दर्ज कराया जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि प्रथम किश्त प्राप्त करने वाले लाभुक किसी कारणवश शौचालय नहीं बनाना चाहते हैं तो इस स्थिति में वे राशि वापस कर दें। उन्होंने कहा कि अगर शौचालय निर्माण में कोई परेशानी हो तो कार्यालय आकर जानकारी दें।