कोशी लाइव:अक्की
सबैला-सौरबाजार बाइपास पर धनछोहा गांव के पास शनिवार को ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दो लोग जख्मी हो गए। ग्रामीणों की मदद से जख्मियों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बाइक सवार संजन कुमार की मौत हो गई। वहीं जख्मी विनेश्वर महतो का उपचार चिकित्सकों द्वारा किया जा रहा है। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर को छोड़कर फरार हो गया। सड़क दुर्घटना की सूचना पर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और क्षतिग्रस्त बाइक व ट्रैक्टर को कब्जे में ले ली। घटना के बाबत परिजनों ने बताया कि मधेपुरा के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र स्थित मजरहट निवासी संजन कुमार अपने दोस्त नीरज की शादी कराने के लिए तीरी पंचायत के लक्ष्मीनियां गांव विनेश्वर महतो के यहां आया था। रविवार को संजन के दोस्त नीरज की शादी विनेश्वर महतो की बेटी से होने वाली थी। शनिवार को वे अपनी बाइक से दोस्त नीरज के होने वाले ससुर विनेश्वर के साथ सबैला चौक जा रहे थे। जहां घर से कुछ ही दूरी पर विपरीत दिशा से मिट्टी लादकर आ रहे ट्रैक्टर से आमने सामने टक्कर हो गई।
ईंट चिमनी पर जा रहा था मिट्टी लदा ट्रैक्टर
लोगों ने बताया कि ट्रैक्टर गांव के ही गोविंद सिंह उर्फ कुलकुल सिंह का है। चालक ट्रैक्टर लेकर तीरी गांव स्थित एक चिमनी पर मिट्टी लेकर जा रहा था। ट्रैक्टर की गति तेज रहने और धनछोहा गांव के पास मोड़ रहने के कारण यह दुर्घटना हुई।
ऑटो चालक ने पीछे से बस में मारी टक्कर, तीन जख्मी पंचगछिया | सहरसा-सुपौल मुख्य मार्ग पर बिहरा थाना क्षेत्र के बेला बगरौली गांव के पास शनिवार को खड़ी बस से ऑटो जा टकराया। इस घटना में ऑटो पर सवार तीन यात्रियों को हल्की चोटें आईं। घटना के बाद बस पर सवार यात्री व स्थानीय लोगों की मदद से सभी जख्मियों को उपचार के लिए बस से ही सहरसा भेजा गया। घटना के बाबत प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुपौल से सहरसा जा रही बस बेला गांव के पास सवारी उतारने के लिए रुकी थी। वहीं बस के रुकने के साथ ही ऑटो चालक जब तक समझ पाते कि बस रुक रही है, तब तक बस के पिछले हिस्से से जा टकराया।