Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा:ट्रेन की चपेट में आकर अधिवक्ता जख्मी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, April 30, 2019

सहरसा:ट्रेन की चपेट में आकर अधिवक्ता जख्मी

कोशी लाइव:विकास तांती

सहरसा। सहरसा-मानसी रेलखंड के सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर सोमवार को दानापुर-सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आकर जाने-माने अधिवक्ता जर्नादन प्रसाद भगत सिमरी बख्तियारपुर निवासी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से सिमरी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल सहरसा रेफर कर दिया।
प्रत्यदर्शियों ने बताया कि अधिवक्ता रोजाना की भांति सहरसा से ड्यूटी समाप्त कर सहरसा-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस से सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन के दो नम्बर प्लेटफार्म पर उतरने के बजाए पीछे वाली गेट से उतर कर रेलवे ट्रैक को पार क्रोसिग रहे दानापुर-सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन पर चढ़ कर एक नम्बर प्लेटफार्म पर उतर रहे थे तभी यात्रियों की ट्रेन में चढ़ने की आपाधापी में किसी यात्री से धक्का लग गया और वह गिर गए। इस दौरान उनका दोनों पैर ट्रेन व प्लेटफार्म के बीच चला गया। वहीं ट्रेन से उतरे सिमरी बख्तियारपुर के जमुनियां निवासी प्रसून सिंह ने उन्हें देखा और सूझबूझ का परिचय देते हुए सर्वप्रथम ट्रेन को रुकवाते हुए अन्य यात्रियों की मदद से उन्हें बाहर निकाल कर इलाज हेतु अस्पताल पहुंचाया और उनके परिजनों को सूचना दी। इस घटना में अधिवक्ता एक हाथ जख्मी हो गया ।