Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा:नशेड़ी से बेटी के निकाह की जगह परिजनों ने तोड़ ली शादी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, April 30, 2019

सहरसा:नशेड़ी से बेटी के निकाह की जगह परिजनों ने तोड़ ली शादी

कोशी लाइव:अक्की

नशेड़ी से बेटी के निकाह की जगह परिजनों ने तोड़ ली शादी

नशेड़ियों के खिलाफ समाज ने भी कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। लोग नशेड़ी के हाथ अपनी बेटी भी नहीं देना चाह रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बनमा ईटहरी में सामने आया है। जहां नशेड़ी लड़के से शादी करने से परिवार वालों ने इंकार कर दिया। इतना ही नहीं परिजनों ने किसी भी सूरत में नशेड़ी लड़के से बेटी की शादी करने से तौबा कर लिया। जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी की तिथि एक मई को तय की थी। शादी रसलपुर के रहने वाला लड़का से होनी थी। शादी हेतु लड़की पक्ष की ओर से सारी तैयारी पूरी कर ली गई। लड़के के परिवार वालों को उपहार स्वरूप 75 हजार नकद एवं एक बाइक के अलावा सामान वगैरह देने वादा किया था। टेंट लगाने वालो को एडवांस भी दे दिया गया। खाना बनाने वाले सहित सारी की सारी तैयारी पूरी कर ली गई। इसी बीच लड़की के परिजनों को पता चला कि लड़का शराब व गांजा पीता है साथ ही जुआ भी खेलता है। लड़की के परिजनों ने जब तहकीकात की तो बात सही साबित हुई। इसके बाद घर में विचार कर फैसला लिया कि बेटी को ऐसे लड़का के हाथ में नहीं सौपेंगे। मदरसा बोर्ड से सकेंड डिविजन से मैट्रिक पास लड़की ने भी परिजनों की सहमति में अपनी सहमति दी और शादी से मना कर दिया।गांव में हो रही चर्चा : नशेड़ी से बेटी की शादी तोड़े जाने की बात सामने आई तो गांव वालों ने भी लड़की वालों के फैसले की सराहना करते हुए साथ दिया। लड़की वालों को लोगों ने बधाई दी। गांव वालों में पंचायत के मुखिया आदि ने सराहना की और कहा कि इससे पियक्करों के बीच अच्छा संदेश जाएगा और ऐसा फैसला का तहे दिल से स्वागत करते हैं। ग्रामीणों ने कहा कि हर परिजन को अपनी बेटी के प्रति जिम्मेवार होना चाहिए और भला-बुरा का ख्याल रखना चाहिए।