कोशी लाइव:अक्की
सहरसा। सुपौल जिले के परसरमा निवासी 28 वर्षीय चंदन मंडल की संदेहास्पद मौत संदेहास्पद उसके ससुराल सहरसा के सोनवर्षा कचहरी थाना क्षेत्र के अमरपुर में हो गई। मृतक के चचेरे भाई काली मंडल व गांववालों ने चंदन की हत्या का आशंका जताते हुए सोनवर्षा कचहरी पुलिस को आवेदन देकर मृतक की पत्नी पिकी देवी, ससुर बलराम महतो, साला मानिकचंद महतो एवं दिलचंद महतो पर हत्या का आरोप लगाया है। दूसरी ओर मृतक की विधवा का कहना है कि उसकी मौत बीमारी से हुई है। पुलिस ने शिकायत मिलने पर शव के अवशेष को इकट्ठा किया है।
---
शव को आनन-फानन में जलाया
---
चंदन की मौत बुधवार की देर रात हुई। मौत के बाद घटना की जानकारी मिलने पर गुरुवार को मृतक के चचेरे भाई काली मंडल, अनिल कुमार राय, सोमेश्वर साह, दिवाकर मिश्र, मो बदरूल, अनमोल महराज, भोलन कामत सहित अन्य ने अमरपुर पहुंच कर मृतक के शव को काफी खोजबीन किया लेकिन कोई पता नहीं चला। जबकि मृतक के शव को ससुराल वालों ने आनन-फानन में गुरुवार की सुबह घर से पश्चिम गाछी में जला दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि चंदन की मौत की सूचना मृतक के भाई जो पंजाब में मजदूरी करते हैं उसे दी गई लेकिन घर से दूर रहने के कारण वह नहीं आ पाए। जिसके बाद गुरुवार को शव का अंतिम संस्कार किया गया।
----
31 मार्च को ससुराल आया था चंदन
----
चंदन 31 मार्च को पंजाब से ससुराल आया और 3 अप्रैल की रात उसकी मौत हुई। स्थानीय लोगों ने बताया मृतक अपनी पत्नी के साथ अमरपुर में ही ज्यादा समय रहते थे और कभी-कभार मां से मिलने गांव परसरमा जाते थे। पांच माह पूर्व वह मजदूरी करने पंजाब गया। जहां से 31 मार्च को ससुराल आया।
---
बीमारी से हुई चंदन की मौत
---
वहीं मृतक के पत्नी पिकी देवी सहित अन्य ने चंदन की मौत अज्ञात बीमारी के कारण होने की बता रही है। मृतक अपने पीछे दो पुत्री व एक पुत्र छोड़ गए हैं। जबकि पिकी गर्भवती भी हैं। घटना की सूचना मिलने पर सोनवर्षा कचहरी पुलिस मौके पर पहुंच राख से मृतक का अवशेष लेकर जांच में जुट गयी है।थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि मृतक के गांव वाले ने आवेदन दिया है। मृतक के भाई और मां को थाना पर बुलाया गया है। लेकिन अभी तक नहीं पहुंचे हैं। इसलिए अब तक किसी प्रकार का मामला दर्ज नहीं किया गया है।
