Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा:पत्नी की हत्या कर शव को मकई के खेत में फेंका - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, April 6, 2019

मधेपुरा:पत्नी की हत्या कर शव को मकई के खेत में फेंका

कोशी लाइव:अक्की

मधेपुरा। वासडीह जमीन को बेचने का विरोध करना सोनी को मंहगा पड़ा। गुस्साए पति ने गले में फंदा लगाकर हत्या कर दी। उसके बाद शव को मकई के खेत में फेंक दिया। घटना आलमनगर थाना क्षेत्र की कुंजौड़ी पंचायत स्थित वार्ड संख्या 15 के गनौल की है। हत्या आरोपित पति के भाई पंकज शर्मा व बृजेश शर्मा ने बताया कि एक साल पूर्व उनका भाई उत्तम शर्मा पंजाब में ही सोनी देवी के साथ शादी कर ली थी। चार दिन पूर्व पति-पत्नी पंजाब से अपने घर गनोल आए थे। उसी दिन से दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। गुरुवार को दिन के दस बजे आसपास के पड़ोस को यह बोलकर दोनों पति पत्नी घर से निकले थे कि पंजाब जा रहे हैं। लेकिन सुबह घर पर ही देखकर लोगों ने पूछा कि पंजाब क्यों नहीं गए तो उन्होंने बताया कि पत्नी की तबीयत खराब होने के कारण लौट गए। लेकिन जब गांव वाले ने मिलकर उससे पूछताछ की और पत्नी के बारे में पूछा तो बताया कि पत्नी को मार कर रवींद्र शर्मा के मकई के खेत में फेंक दिया है। इसके बाद लोग घटनास्थल पर पहुंचे। रवींद्र शर्मा के मकई के खेत में सोनी देवी का लाश पड़ा था। इसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से पति को पकड़ कर पुलिस को सूचना दिया गया। पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर हत्यारे पति को अपने कब्जे में ले लिया। इस दौरान हत्यारोपित के भाइयों का कहना था कि इससे पूर्व भी एक शादी की थी। इसके व्यवहार से पत्नी दुखी होकर छोड़ कर चली गई थी। वहीं थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मृतक के गले पर लाल निशान पाया गया है। इससे स्पष्ट होता है कि गला दबाकर हत्या की गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं घटना को लेकर पति ने जुर्म कबूल लिया है। पुलिस ने हत्यारोपित पति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मृतक के पास से आधार कार्ड प्राप्त हुआ है। इससे स्पष्ट होता है कि मृतक का नाम सोनी कुमारी पिता केशव पासवान ग्राम भाइरो मुन्ना, लुधियाना, पंजाब का निवासी है। वहीं परिजनों का पता लगा कर संपर्क किया जा रहा है।