Kosi Live-कोशी लाइव सुपौल:तेज हवा के साथ हुई बारिश से परेशानी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, April 6, 2019

सुपौल:तेज हवा के साथ हुई बारिश से परेशानी

कोशी लाइव:
छातापुर । सुपौल।संतोष कुमार भगत

अचानक मौसम में बदलाव आने के साथ शनिवार की सुबह से शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश से लोगों को भारी परेशानी हुई। किसानों के खेत में लगे फसलों को भी क्षति पहुंची है। आंधी बारिश के कारण किसानों में अफरा तफरी का माहौल देखा गया। मुख्यालय समेत रामपुर, लालगंज, चुन्नी, सोहटा, डहरिया, घीवहा, राजेश्वरी, मधोपुर आदि पंचायतों में सुबह के आठ बजे के लगभग शुरू हुई बारिश के कारण दिनभर लोग परेशान दिखे। किसानों का कहना है कि तेज हवा के चलने के कारण उनलोगों के खेतों में लगे मक्का और गेँहू की फसल को काफी क्षति हुई है। जबकि बड़ी संख्या में किसानों ले खेतों में काटकर रखे गये पक्के गेँहू की बोझ भी एकाएक आंधी बारिश के कारण भींग कर बर्बाद होने के कगार पर है। किसान महेंद्र प्रसाद, राजीव कुमार, विपिन कुमार, अजीम, रूबेदा ख़ातून, हासिम आलम, राजीव प्रसाद, सुखदेव प्रसाद, गुड्डू कुमार, राजेन्द्र प्रसाद, बबल कुमार, शंकर कुमार ने कहा कि किसान अपने खेतों में इनदिनों गेँहू की फसल को सूखने को लेकर काटकर छोड़ दिया था। लेकिन अचानक मौसम के मिजाज बदलने के बाद किसानों में खेतों से गेँहू की बोझ को सुरक्षित लाने को लेकर अफरा तफरी मच गयी। सुबह से ही किसान अपने अपने खेतों में पहुंचकर खेतों में रखे कटे गेंहू को लाने में जुट गये। लेकिन तभी ही आंधी बारिश शुरू हो गयी। जिसके कारण बड़ी संख्या में किसानों के लहेतों में रखे गेँहू की फसल भींगकर बर्बाद होने की कगार पर पहुंच गयी। उधर, तेज हवा के साथ हुई मूसलाधार बारिश के कारण मौसमी फलों के मंजरों पर भी प्रतिकूल असर पड़ा है। किसानों ने बताया कि एक तो इस साल बहूत ही कम आम लिंची और कटहल आदि फलों में मंजर आये थे। लेकिन आंधी बारिश से आयें मंजर को भी नुकसान पहुंचा है। इधर, बारिश के कारण बिजली व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गयी। जबकि साप्ताहिक हाट भी बाजारों में प्रभावित रहा।


आंधी में बाधित रही बिजली

छातापुर। सुपौल।संतोष कुमार भगत
आंधी तूफान के कारण बिजली सेवा भी पूरे फिन बाधित रही। जिसके कारण लोगों को काफी दिक्कत हुई। सुबह के समय आंधी के कारण पहले बिजली की लुका छिपी शुरू हुई लेकिन इसके बाद बिजली पूरी तरह से गुल हो गयी। बिजली सेवा शाम के साढ़े पांच बजे के बाद मौसम में थोड़ा सुधार होने पर बहाल की गयी। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। लोगों ने कहा कि आंधी तूफान के कारण सभी को अपने इलाके की स्थिति जानने को लेकर बातचीत करनी थी। लेकिन बिजली सेवा बाधित रहने के कारण कइयों के फोन डिस्चार्ज हो गया था। उधर, जेई ने कहा कि मौसम को लेकर बिजली की समस्या हुई।