Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा: 7 अप्रैल को शरद यादव की घैलाढ़ में चुनावी सभा - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, April 6, 2019

मधेपुरा: 7 अप्रैल को शरद यादव की घैलाढ़ में चुनावी सभा

कोशी लाइव:
 @घैलाढ मधेपुरा से
 राजेश कु पप्पू

  घैलाढ प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मैदान परिसर मेंआज शनिवार को महा गठबंधन के प्रत्याशी शरद यादव का 7 अप्रैल को घेलाढ़ में होने बाले चुनावी सभा को सफल बनाने को लेकर महा गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने एक बैठक आयोजित किया।बैठक की अधयक्षता लोजद के जिला अधयक्ष राजेंद्र यादव ने किया।इस मौके पर राजद के डॉ दीपनारायण यादव ,ललन यादव,कांग्रेस के प्रखंड अधयक्ष एस के सौरभ,लोजद के प्रखंड अधयक्ष शिव नारायण मंडल,राजनंदन यादव ने कहा कि रविबार को घैलाढ में शरद यादव के होने बाली पहली चुनावी सभा को  कार्यकर्त्ता के बदौलत ऐतिहासिक बनाया जायेगा।नेताओ ने कहा कि प्रखंड के सभी नोवो पंचायतो में घूम घूम कर लोगो को शभा में आने के लिए जोर शोर से प्रचार प्रसार करने की जरूरत है ताकि लोगो की भीड़ उमड़ पड़े।वक्ताओं ने कहा कि घैलाढ़ की धरती से शरद यादव का काफी लगाव रहा है यहॉ के लोगों के दुख सुख में शरद यादव हमेशा साथ रहा है।इस लिए लोगों को महागठबंधन के प्रत्यासी को अपार मतों से जिताने का संकल्प लिया।इस मौके पर वरीय नेता धर्मदेव यादव,ललन कुमार,प्रमोद यादव,हरिनंदन यादव,कैलाश मेहता आदि मौजूद थे।