Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा:पेशाब के बहाने हिरासत से बंदी भागा - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, April 30, 2019

सहरसा:पेशाब के बहाने हिरासत से बंदी भागा

कोशी लाइव:अक्की

गोलीबारी व हत्या का आरोपित पुलिस गिरफ्त से फरार हो गया। हत्यारोपित मो. जाहिद चौकीदार को पेशाब करने के बहाने चकमा देकर भागने में कामयाब रहा।
जानकारी अनुसार पिछले साल पस्तपार के लहौना बस्ती में दो पक्षों के हुई वर्चस्व की लड़ाई में पुलिस ने दोनों पक्षों को नामजद करते बड़ी कार्रवाई की थी। दोनों पक्षों के बीच हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति को गोली लगी थी। स्थानीय पुलिस को बगैर सूचना दिये इलाज के दौरान उसकी मौत पटना में हुई थी। वहां से आये फर्द बयान के आधार पर दर्ज सौरबाजार थाना कांड संख्या 600/18 में पस्तपार के लहौना निवासी मो.जाहिद पिता मो. ग्यास को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। जिसे रविवार की शाम पस्तपार के पामा मोड़ से गिरफ्तार किया गया। पस्तपार पुलिस शिविर प्रभारी प्रवीण पासवान ने बताया कि नामजद अभियुक्त मो. जाहिद को गिरफ्तार कर पुलिस शिविर पर लाया गया। हाजत की मुक्कमल व्यवस्था नहीं रहने के कारण पेशाब करने के बहाने चौकीदार को चकमा देकर भागने में सफल रहा। पुलिस फरार बदमाश को ढूंढ रही है।