Kosi Live-कोशी लाइव बिहार प्रदेश कांग्रेस युवा ब्रिग्रेड के अध्यक्ष अखिलेश कुमार विद्यार्थी ने शरद यादव के पक्ष में किये चुनाव प्रचार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, April 20, 2019

बिहार प्रदेश कांग्रेस युवा ब्रिग्रेड के अध्यक्ष अखिलेश कुमार विद्यार्थी ने शरद यादव के पक्ष में किये चुनाव प्रचार

कोशी लाइव:
सुमलेश कुमार यादव बेलदौर संवाददाता।

मधेपुरा लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न टोले मोहल्ले मे घुम घुम कर अखिलेश कुमार विद्यार्थी उर्फ अखिलेश यादव ने शरद यादव के पक्ष में मतदान करने की अपील जनता से करते हुए नजर आए। श्री विद्यार्थी ने मतदाताओं से अपील किए की संविधान को बचाने के लिए आप हमारे विश्वास पर एक बार शरद यादव को जीताकर सांसद भवन भेजिए. नही तो हमलोगों का संविधान खतरे में पर सकता है, आपको मालूम होना चाहिए कि जब लालू प्रसाद यादव केंद्र में मंत्री थे उस वक्त उन्होंने मधेपुरा मे रेल कारखाने लगवाए ,तभी न आज बहुत हद तक युवा को रोजगार मिला है और आगे भी मिलता ही रहेगा। लालू यादव ने ही गरीब कुचले को खुल कर पदाधिकारी से बोलने का अधिकार दिलवाए,जिसका परिणाम है कि आज गरीब खुल कर अपना हक और अधिकार की लड़ाई लड़ते हैं। अखिलेश कुमार विद्यार्थी के साथ दर्जनों युवा कदम से कदम मिला कर क्षेत्रों में घुम घुम कर शरद यादव को जीताने का अपील कर रहे थे। वही घैलाढ़ राजद प्रखंड अध्यक्ष भुपेन्द्र यादव ने भी दर्जनों गाँव मोहल्ले में घुम घुम कर मतदाताओं से सम्पर्क किए , और राजद के हाथों को मजबूत करने की अपील किए, और बोले की शरद यादव ही एक सच्चे प्रत्याशी हैं, जो हमारे और आपके सुख दुख में खरे रहते हैं, उन्होंने ग्वालपाड़ा, मुरलीगंज,जोरगामा,नरायणपुर, महेशवा,राजपुर,रहटा, रामपुर, मधेपुरा, बैजनाथपुर, का दोरा किये, उसके साथ, मिथलेश यादव, गिरीश रंजन कुमार, घैलाढ़ राजद प्रखंड अध्यक्ष भुपेन्द्र यादव, ब्रजेश कुमार के साथ साथ दर्जनों कार्य कर्ता मौजूद थे।