Kosi Live-कोशी लाइव खगड़िया:मतदान की सारी प्रकृया पुरी कर लिया गया है बेलदौर सीओ अमित कुमार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, April 20, 2019

खगड़िया:मतदान की सारी प्रकृया पुरी कर लिया गया है बेलदौर सीओ अमित कुमार

कोशी लाइव:

सुमलेश कुमार यादव बेलदौर संवाददाता


बेलदौर प्रखंड क्षेत्र में लोक सभा आम चुनाव को शांति निष्पक्ष एवं सफल कराने के लिए प्रखंड प्रशासन हर मामले में मुस्तैद है। प्रखंड प्रशासन सफल चुनाव कराने के लिए 11 सेक्टर में बेलदौर प्रखंड को बांटा गया है। वहीं बेलदौर प्रखंड में करीब एक लाख 23 हजार 864 मतदाता है। यहां कुल बूथ की संख्या 121 है, जिनमें 66 अति संवेदनशील, चार संवेदनशील तथा दो बूथ नदी के पार है।बीमपी जवान के आवास कोसी उच्च विद्यालय पनसलवा एवं अर्धसैनिक बलों का आवास मध्य विद्यालय उसराहा, आदर्श उच्च विद्यालय पिरनगरा में दिया गया। साथ ही 120 पोलिंग पार्टी तथा रिजर्व 160 है। वाहन कोसंघ एवं मतदान सामग्री के लिए गांधी इंटर स्कूल बेलदौर को केंद्र बनाया गया। वहीं बेलदौर प्रखंड में शत-प्रतिशत मतदान को लेकर स्कूली बच्चों एवं जीविका के दीदी द्वारा जागरूकता रैली निकाली जा रही है। वहीं प्रखंड प्रशासन द्वारा चिन्हित मतदान केंद्रों पर बिजली, पानी, रैंप एवं शौचालय की व्यवस्था कर दी गई है। सेक्टर पदाधिकारी एवं प्रखंड निर्वाचित पदाधिकारी हर बूथ का निरीक्षण किए। वहीं बेलदौर प्रखंड में शोले ने मतदान केंद्र के साथ कुल 121 मतदान केंद्रों पर करीब एक लाख 23 हजार 864 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वर्ष 2019 में करीब 3000 नए मतदाता का नाम वोटर लिस्ट में जोड़ा गया, जिनमें 18 सो पुरुष है 12 सो महिला शामिल है।सीओ अमित कुमार ने बताया कि चुनाव की तैयारी हो गई है ।