कोशी लाइव:अक्की
मधेपुरा। थानाक्षेत्र के हथिऔंधा पंचायत के ग्रामीण पुलिस पर गांव के ही लोगों ने जानलेवा हमला कर जख्मी कर दिया। इस संदर्भ में ग्रामीण पुलिस के आवेदन पर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। आवेदन में ग्रामीण पुलिस जयकिशोर पासवान ने आरोप लगाया है कि चौकीदार परेड में बिहारीगंज थाना आने के क्रम में गांव के वार्ड 15 निवासी सनोज मुखिया, मनोज मुखिया एवं चंद्रकिशोर मुखिया ने रोककर दुर्व्यवहार किया। इसका विरोध करने पर तीनों ने मिलकर मारपीट की। इसी दौरान सनोज ने लोहे का धारदार खंती से जान मारने की नीयत से सिर पर प्रहार कर दिया। इस दौरान गंभीर चोट भी आयी। वहीं मनोज मुखिया पर पांच हजार रुपये छीनने का आरोप लगाया है। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष बीडी पंडित ने बताया कि आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।