कोशी लाइव:अक्की
मधेपुरा। राष्ट्रीय जनता दल के जिला छात्र इकाई के विश्वविद्यालय प्रभारी ईसा असलम के नेतृत्व में राजद छात्र प्रतिनिधियों ने छात्रों की विभिन्न समस्याओं को ले कुलपति को मांगपत्र सौंपा। छात्र राजद ने कुलपति से एमलिस एवं बिलिस में मेधा अंक के अनुसार नामांकन लेने, प्री-पीचडी टेस्ट के सकारात्मक पहल करने, पीजी सत्र 2014-16 का अंकपत्र छात्रों को उपलब्ध करवाने, नार्थ कैंपस में अभिभावकों को बैठने एवं कैबिन की सुविधा उपलब्ध कराने, स्नातक पार्ट-3 में आंतरिक परीक्षा से वंचित रहे छात्रों की पुन: परीक्षा लेने, बीसीए प्रथम, द्वितीय व तृतीय की परीक्षा अविलंब लेने एवं नार्थ कैंपस में पुलिस चौकी अविलंब खोलने की मांग की है। विवि प्रभारी ईसा असलम, सदर प्रखंड अध्यक्ष बिट्टू कुमार एवं नगर अध्यक्ष विवेक कुमार ने कहा कि छात्रों के साथ हो रहे अन्याय से उनका भविष्य अधर में लटकता नजर आ रहा है। उनलोगों ने कुलपति से छात्रों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार विमर्श कर निदान की मांग की है। इस दौरान नीतीश यदुवंशी, राजदीप कुमार, जापानी यादव, प्रवीण यादव, कुणाल यादव एवं रंजीत यादव सहित अन्य शामिल थे।