Kosi Live-कोशी लाइव सुपौल।छातापुर में रामनवमी पर निकलने वाली शोभा यात्रा को लेकर बजरंग दल कार्यकर्ताओं की हुई बैठक - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, April 5, 2019

सुपौल।छातापुर में रामनवमी पर निकलने वाली शोभा यात्रा को लेकर बजरंग दल कार्यकर्ताओं की हुई बैठक

कोशी लाइव:
छातापुर।सुपौल।संतोष कुमार भगत


 रामपुर पंचायत के लालपुर गांव स्थित नील कंठ शिव मंदिर परिसर में गुरुवार को बजरंग दल और विहिप की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता बजरंगदल जिला संयोजक मुकेश यादव ने की। जिसमे रामनवमी से एक दिन पहले निकाले जाने वाली शोभा यात्रा के समय सारिणी और रुट का निर्णय लिया है। प्रखंड संयोजक आलोक कुमार ने कहा कि रामनवमी को भव्य रूप से मनाने को लेकर कार्यकर्ता जागरूक है। उन्होंने कहा कि पिछले साल की भांति इस बार शोभा यात्रा के दिन में फेर बदल किया गया है। उन्होंने कहा कि पिछले साल राम नवमी के दिन ही शोभा यात्रा निकाली गयी थी। लेकिन राम नवमी की पूजा हर घर में होने और आदर्श आचार संहिता को देखते हुये इस बार रामनवमी से एक दिन पहले 12 अप्रैल को कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य शोभा यात्रा  निकाली जायेगी। जिसमें प्रभु श्री राम की भेष भूषा में युवकों को भी शामिल किया जायेगा। जिसमें उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं समेत आस्थावान लोगों से भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि शहर के सुरपतसिंह हाई स्कूल से निकलने वाली शोभा यात्रा भीमपुर थाना के समीप तक जायेगी। उन्होंने आदर्श आचार संहिता को हर हाल में सभी कार्यकर्ता को ध्यान में रखकर शांतिपूर्ण माहौल में यात्रा निकालने की बात कही। उन्होंने इसके साथ ही जगह जगह शोभा यात्रा में शामिल लोगों के लिये जलवान आदि की व्यवस्था पर भी विचार विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि रामनवमी के दिन 13 अप्रैल को कार्यकर्ता भगवान श्री राम की पूजा अर्चना करेंगे।  मौके पर वीरेंद्र कुमार मंडल,  बम बम कुमार, सोनू यादव,  नरेंद्र कुमार,  प्रीतम दास, शशांक भगत,  मंटू भगत, दिनेश सिंह, अजय कुमार,  अमित कुमार,  सौरभ कुमार सुमन,  अविनाश कुमार आदि थे।