Kosi Live-कोशी लाइव सुपौल:छातापुर में दो बाइक की आमने सामने से हुई टक्कर में 3 लोग गंभीर रूप से घायल , रेफर - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, April 5, 2019

सुपौल:छातापुर में दो बाइक की आमने सामने से हुई टक्कर में 3 लोग गंभीर रूप से घायल , रेफर

कोशी लाइव:
छातापुर। सुपौल। संतोष कुमार भगत

छातापुर थानाक्षेत्र के उधमपुर पंचायत स्थित भागवतपुर गांव में दो बाइकों की आमने सामने से हुई  जबरदस्त टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें लोगों द्वारा इलाज के लिये पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ललन कुमार ठाकुर द्वारा तीनों घायल की नाजुक स्थिति को देखते हुये उन्हें बाहर के लिये रेफर कर दिया गया। घायलों में अररिया जिले के भरगामा गांव निवासी राम जी पासवान( 56),  मन्नू कुमार पासवान (18) समेत पंकज कुमार(20) शामिल थे। जानकारी अनुसार अररिया जिले के भरगामा थाना के चौकीदार राम जी पासवान अपनी बाइक से अपने नाती मन्नू के साथ जदिया बलुआ पथ से  बलुआ बाजार स्थित अपने संबंधी के यहां जा रहे थे। उधर, लालगंज पंचायत के परियाही गांव निवासी पंकज कुमार अपने घर से छातापुर बाजार की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान दोनों बाइक में आमने सामने से टक्कर हो गयी। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो दोनों बाइक काफी तेज गति में थी। इसी दौरान एक और बाइक के छातापुर की तरफ से गुजरने पर दोनों बाइक चालक असंतुलित होकर टकरा गये। जिसके बाद दोनों बाइक पर सवार लोग सड़क पर गिर गये। जिसमें दोनो बाइक पर सवार तीनों लोग घायल हो गये। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों बाइक को कब्जे में लेकर पड़ताल में जुट गयी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि भरगामा पुलिस को भी घटना की जानकारी दे दी गयी है।