कोशी लाइव: छातापुर।सुपौल।संतोष कुमार भगत
छातापुर के लालगंज पंचायत के रानी पट्टी नहर के साइफन के पास छातापुर परियाही सड़क पर मंगलवार की संध्या सात बजे की है। दो बाइक की आमने सामने से हुई जबरदस्त टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें लोगों द्वारा इलाज के लिये पीएचसी में एम्बुलेंस के द्वारा भेजा गया। घायलों की पहचान परियाही गांव निवासी रणधीर उरांव और माधोपुर निवासी अनिल कुमार दास के पिता बाबू लाल दास के रूप में की गयी है।
जानकारी अनुसार परियाही गांव निवासी रणधीर उरांव अपने एक रिश्तेदार कुन्दन कुमार उरांव हारना गांव निवासी के साथ हारना गांव जा रहे थे। इसी दौरान परियाही साइफन के पास यह सड़क दुर्घटना हो गयी। बुरी तरह से घायल रणधीर के रिश्तेदार कुंदन ने बताया कि रणधीर ले साले की कल शादी होनी थी। जिसको लेकर वह अपने ससुराल हारना जा रहा था। उधर, बाबू लाल लकड़ी मिस्त्री है। जो तिलाठी में किसी के यहां कार्य काटके वापस अपने घर जा रहे थे। लेकिम अचानक घटना परियाही साइफन के पास दोनो बाइक की टक्कर हो गयी। लोगों का मानना है कि रासत के अंधेरे के कारण घटना हुई ह।घटना की जानकारी होने पर रणधीर के चाचा उपेंद्र उरांव घटना स्थल पर पहुंचकर रोते बिलखते देखे गये। जबकि दूसरे घायल के कोई रिश्तेदार पीएचसी तक नही पहुंचे है। दोनों घायल कुछ बता पाने की स्थिति में नही थे। घटना स्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ थी। गुस्साएं लोगों का कहना था कि पुलिस को तत्क्षण सूचना देने के बाद भी पुलिस समय पर नही पहुंची। दोनो घायल को इलाज के लिए भेज देने के बाद घटना स्थल पर पहुंची। एएसआई शुरेश कुमार दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुट गयी है। वही दोनों दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया है। दोनो बाइक सवार बिना हेलमेट के थे।