कोशी लाइव:अक्की
पटना। राज्य सरकार ने सभी जिला परिषद एवं विभिन्न नगर निकायों में स्वीकृत पद के अनुसार नियोजित माध्यमिक शिक्षकों और पुस्तकालयाध्यक्षों के वेतन भुगतान के लिए 4 अरब 69 लाख 3 हजार रूपये का आवंटन किया है। यह राशि वित्तीय वर्ष 2019-20 के तहत सभी जिलों को उपलब्ध करायी गयी है।
शिक्षा विभाग ने संबंधित शिक्षकों के बैंक खातों में आरटीजीएस के जरिये वेतन भुगतान सुनिश्चित करने का आदेश सभी जिला शिक्षा अधिकारियों एवं जिला कार्यक्रम (स्थापना) पदाधिकारियों को दिया है। इससे पहले विभाग ने मार्च में नियमित शिक्षकों के वेतन भुगतान की राशि सभी जिलों को जारी की थी।
शिक्षा विभाग के मुताबिक सभी नगर निगम के माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत नियोजित शिक्षकों के वेतन मद में 40 करोड़ 92 लाख रुपये का आवंटन किया गया है।
इसी तरह सभी नगर परिषद के नियोजित माध्यमिक शिक्षकों के वेतनमद में 38 करोड़ 69 लाख 58 हजार रुपये और सभी नगर पंचायतों के माध्यमिक शिक्षकों के वेतन मद में 25 करोड़ 88 लाख 16 हजार रुपये जारी किया गया है। जबकि सभी जिला परिषदों के माध्यमिक शिक्षकों के वेतन के लिए 2 अरब 95 करोड़ 10 लाख 29 हजार रुपये दिया गया है।