कोशी लाइव:अक्की
बिहार के बेगूसराय में गुरु और शिष्य की मर्यादा को तार-तार करती एक खबर सामने आई है. घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के दनियालपुर स्थित एक निजी उच्च विद्यालय की है जहां स्कूल के डायरेक्टर ने ही एक छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया लेकिन गनीमत रही की पीड़िता के चिल्लाने की वजह से वो अपने नापाक मंसूबों में कामयाब नहीं हो सका.
दनियालपुर स्थित यह विद्यालय वर्ष 2007 से ही संचालित है. घटना शुक्रवार की देर शाम की बताई जा रही है जब पीड़िता अपने विद्यालय स्थित कक्ष की ओर जा रही थी . उसी समय स्कूल के संचालक बेनी यादव ने उसे पकड़ कर दुष्कर्म करने का प्रयास किया. इस मामले में आरोपी शिक्षक ने अपने उपर लगे आरोपों से इनकार किया है.
ये भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2019: तेजप्रताप के लिए अर्जुन से दुर्योधन बन गए तेजस्वी ! ट्वीट कर साधा निशाना
आरोपी शिक्षक के अनुसार तकरीबन 11 वर्षों से ये विद्यालय चल रहा है लेकिन किसी भी छात्र या छात्रा ने ऐसा आरोप नहीं लगाया. आरोपी शिक्षक के अनुसार मुझे नहीं पता किस राजनीतिक वजह से मुझे फंसाने की कोशिश की जा रही है. फिलहाल पीड़िता के बयान के आधार पर तेघड़ा पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. विद्यालय संचालक द्वारा ही ऐसी घटना को अंजाम देने की कोशिश ने निजी विद्यालयों की कार्यशैली पर बड़ा प्रश्न चिन्ह खड़ा कर दिया है.