कोशी लाइव:अक्की
उदाकिशुनगंज (मधेपुरा): एक तरफ प्यार में एक सिरफिरे युवक को खुद को ब्लेड से जख्मी कर लिया। सिरफिरे युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मामला उदाकिशुनगंज मुख्यालय का है। जानकारी के अनुसार नितेश कुमार नामक युवक ने एक तरफा प्यार में एक लड़की से जबरन शादी करना चाह रहा था। इस वजह से घंटों ड्रामेबाजी का खेल चलता रहा।

लोगों के जुटने पर युवक ने आत्महत्या करने का प्रयास किया। खुद को ब्लेड से आपने हाथ का नस काट लिया और सीना को चीर लिया। हालत बिगड़ते देख छात्र के पिता ने थानाध्यक्ष को सूचना दिया। पुलिस मौके पर पहुंच कर युवक को थाना लाया। स्थानीय गणमान्य लोगों के पहल पर युवक को पुलिस ने छोड़ दिया। छोड़ने से पहले युवक से बंधपत्र बनवाया गया। घायल युवक को इलाज के लिए पीएचसी भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार एक कोचिंग सेंटर में पढ़ने आने वाली एक छात्र का युवक नीतेश एक माह से पीछा कर रहा था।
इस दौरान छेड़खानी भी करता था। हाल के दिनों में छात्र के साथ छेड़खानी को लेकर कोचिंग सेंटर सुर्खियों में रहा है। सेंटर के शिक्षक पर चंद तरह के आरोप भी लगे है। शिकायत की जांच एसडीएम उदाकिशुनगंज कर रहे है। सिरफिरे युवक की कहानी चर्चा का विषय बना हुआ है।