कोशी लाइव:अक्की
मधेपुरा। तीन दिवसीय सिंहेश्वर महोत्सव के शुभारंभ में इलाहाबाद से आए सोनाली चक्रवर्ती एवं तरुण चोपड़ा ग्रुप की म्यूजिकल झांकी ने समा बांध दिया। कार्यक्रम की शुरुवात गणेश वंदना से की गई। इसके बाद भी कई तरह की झांकी प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया गया। वहीं राजस्थानी लोक नृत्य पधारो मेरो देश पर भी शानदार प्रस्तुति रही। स्थानीय कलाकार प्रेरणा कुमारी ने नृत्य प्रस्तुत किया। इसके बाद और भी कई स्थानीय कलाकारों के द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। सोनाली चक्रवर्ती ग्रुप ने एक बार फिर शिव तांडव एवं रासलीला प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। कलाकारों द्वारा रासलिला के बाद भरी पिचकारी मारी है, सदा आनंद रहे ये जोड़ी मोहन खेले होड़ी मथुरा वृंदावन की राश लिला, उज्जैन के महाकाल की प्रस्तुति देकर हतप्रभ कर दिया। वहीं अन्य ग्रुपों के द्वारा एक से बढ़कर एक प्रस्तुती दी। मौके पर डीएम नवदीप शुक्ला, एसपी संजय कुमार, स्काउट गाइड के प्रशिक्षक जयकृष्ण यादव एवं ममता कुमारी, एसडीपीओ वसी अहमद, एसडीएम वृंदा लाल, एनडीसी रजनीश कुमार राय, प्रमुख चंद्रकला देवी,बीडीओ अजीत कुमार, सीओ कृष्ण कुमार सिंह, थानाध्यक्ष सुबोध कुमार गुप्ता, जदयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष अशोक चौधरी,पंसस इश्तियाक आलम, मनोज दास, प्रखंड जदयू अध्यक्ष हरेन्द्र मंडल, दीपक यादव, सफीक आलम, मोहन मिश्र, रवि कुमार झा, दानीलाल मंडल,दीपक यादव,सुबोध ठाकुर आदि उपस्थित थे।