Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा:व्यवसायी गोलीकांड में पिस्तौल के साथ दो बदमाश गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, March 7, 2019

सहरसा:व्यवसायी गोलीकांड में पिस्तौल के साथ दो बदमाश गिरफ्तार

कोशी लाइव:अक्की

सहरसा। दो व्यवसायी को गोली मारकर जख्मी करने के मामले में 12 घंटे के अंदर पुलिस ने पिस्तौल के साथ दो बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। दोनों बदमाश से पुलिस पूछताछ करने में जुटी हुई है। जबकि एक अन्य बदमाश की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इस मामले में बुधवार की देर रात एसपी राकेश कुमार और एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी बिहरा थाने पहुंचकर व्यवसायी को गोली मारकर जख्मी करने के मामले में की गई कार्रवाई के अलावा बदमाशों के बारे में जानकारी ली। तत्पश्चात थानाध्यक्ष को एसपी ने कई आवश्यक निर्देश दिये।
मालूम हो कि बिजलपुर-कटैया और मेनहा-खोनहा के बीच मंगलवार की रात बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने दो व्यवसायी सीताराम चौधरी और नरेश यादव को लूटपाट के दौरान गोली मारकर जख्मी कर दिया था। इस घटना के बाद बिहरा थानाध्यक्ष के नेतृत्व में लगातार की गई छापेमारी में पदमपुर निवासी भवेश कुमार और खोनहा निवासी प्रिस कुमार को एक पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं दूसरी घटना में शामिल एक बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी की जा रही है। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार दोनों बदमाशों ने दो माह पूर्व मेनहा के समीप माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मी से दो लाख 40 हजार लूटकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।
-----
कोट
----
व्यवसायी गोली कांड मामले में दो बदमाशों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ जारी है। कई कांडों में दोनों बदमाश के संलिप्त होने की संभावना जताई जा रही है।
रणवीर कुमार, थानाध्यक्ष, बिहरा