कोशी लाइव:अक्की
सहरसा। ओपी क्षेत्र के लक्ष्मीनियां गांव से 15 दिनों पूर्व एक किशोरी के अपहरण के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दर्ज प्राथमिकी में किशोरी की मां घौरदौड़ पंचायत के वार्ड नंबर नौ लक्ष्मीनियां गांव निवासी अकाली देवी ने कहा है उनकी 15 वर्षीय पुत्री का अपहरण बहला-फुसलाकर कर किया गया। गांव के ही आशीष कुमार उर्फ जुलूम शर्मा पर साजिश रचकर अपहरण किए जाने का आरोप लग रहा है। कहा जा रहा है कि इस घटना के बाद गांव में हुई पंचायत में अपहरण के आरोपित ने 15 दिनों का वक्त लेकर किशोरी को बरामद करने की बात कही थी। परंतु समय सीमा बीतने के बाद भी किशोरी वापस नहीं आई। अब इस मामले में अमला देवी, जितनी देवी, वावी देवी, मनोज शर्मा, सुभाष शर्मा आदि को आरोपित बनाया जा रहा है। वहीं यह आशंका जताई जा रही है कि किशोरी के साथ कुछ अनहोनी भी हो सकती है। इधर, एसआइ अशोक कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर किशोरी की बरामदगी को लेकर छानबीन की जा रही है।